चंपावत:
उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा अनुभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए ॠषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार के विद्वान डॉ. नवीन चंद्र पंत को उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार की सामान्य समिति में “उपाध्यक्ष” के पद पर नामित किया गया है। शासन स्तर से इस संबंध में आधिकारिक कार्यालय पत्र जारी कर दिया गया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण भी कर लिया है।
इस नई जिम्मेदारी के मिलने से शिक्षा जगत और उनके पैतृक घर बाराकोट में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
शैक्षणिक सफर और पृष्ठभूमि
डॉ. नवीन चंद्र पंत का जन्म चंपावत जिले के बाराकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम छुलापैं (बरदाखान) में हरिनंदन पंत के यहाँ 02 जुलाई, 1983 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा का सफर अत्यंत प्रेरणादायक रहा है:
प्राथमिक शिक्षा: प्राइमरी पाठशाला, काकड़ पम्दा, बर्दाखान
माध्यमिक शिक्षा: राजकीय इंटर कॉलेज,बर्दाखान
उच्च शिक्षा: हरिद्वार (एम.ए. संस्कृत, बी.एड., पीएच.डी.)
वर्तमान में वे ॠषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विद्यार्थी परिषद और सामाजिक संगठनों में लंबा अनुभव
डॉ. नवीन चंद्र पंत छात्र जीवन से ही वैचारिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। उनका सांगठनिक सफर और दायित्व इस प्रकार रहे हैं:
वर्ष 1995 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और वर्ष 2000 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से सक्रिय जुड़ाव।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन, जैसे— नगर प्रमुख, जिला प्रमुख, विभाग संयोजक, गढ़वाल संभाग संयोजक, और उत्तरांचल प्रदेश उपाध्यक्ष (2011 से निरंतर 2018 तक)।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष (वर्ष 2007-2008)।
नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार द्वारा मनोनीत सदस्य।
वर्तमान में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी (संस्थानम्), हरिद्वार की सामान्य समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सक्रिय।
शिक्षाविदों और शुभचिंतकों ने दी बधाई।
डॉ. नवीन चंद्र पंत को उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् का उपाध्यक्ष (दर्जा मंत्री) बनाए जाने पर प्रदेश के शिक्षाविदों, साधु-संतों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और उनके गृह क्षेत्र के ग्रामीणों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। शुभचिंतकों का मानना है कि उनके इस पद पर आने से उत्तराखंड में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और शिक्षा के विकास को एक नई गति मिलेगी।


More Stories
बनबसा सीमा पर स्कॉर्पियो से 1.17 लाख रुपये बरामद
घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की
खाई में गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर मटियानी गांव की घटना, ग्रामीणों ने कहा- नजदीक अस्पताल होता तो बच सकती थी जान