बनबसा सीमा पर स्कॉर्पियो से 1.17 लाख रुपये बरामद
संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका गया वाहन, नकदी और स्कॉर्पियो कस्टम विभाग को सौंपी
चंपावत। बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग के दौरान एसओजी की टीम ने एक स्कॉर्पियो-एन वाहन से 1.17 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक यह धनराशि नेपाल ले जा रहा था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए नकदी और वाहन को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और टनकपुर की पुलिस उपाधीक्षक निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान इमीग्रेशन कार्यालय के निकट उत्तर प्रदेश के नंबर वाली सफेद स्कॉर्पियो-एन (UP 32 PK 0100) को रोककर जांच की गई।
Nपुलिस के मुताबिक, वाहन को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी साने आलम उर्फ टीटू चला रहा था। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर पाया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1,17,000 रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
पुलिस ने नकदी और वाहन को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक के विरुद्ध पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं।
कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल तपेंद्र जोशी, कांस्टेबल ललित चौधरी और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल रहे।
पुलिस की अपील
चंपावत पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों और अवैध परिवहन पर प्रभावी निगरानी के लिए चेकिंग अभियान जारी रखने की बात कही है। साथ ही आमजन से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

More Stories
घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की
खाई में गिरने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर मटियानी गांव की घटना, ग्रामीणों ने कहा- नजदीक अस्पताल होता तो बच सकती थी जान
चरस तस्करी में नेपाली युवक को 12 साल का कठोर कारावास