पत्नी को परेशान करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई
लोहाघाट। घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर को थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को परेशान करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति सूरज सिंह पुत्र हरीश सिंह, निवासी ग्राम आरा सलपड़ा, थाना दनिया, जिला अल्मोड़ा, हाल निवासी प्रेमनगर छमनिया, लोहाघाट को समझाकर स्थिति शांत करने का प्रयास किया।
पुलिस के निर्देशों का पालन नहीं करने पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत व्यक्ति के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 172(2) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
पुलिस की अपील: चम्पावत पुलिस ने लोगों से घरेलू विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी विवाद की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

More Stories
प्रेशर हॉर्न लगे दो वाहनों के चालान, मैक्स और बाइक सीज
लोहाघाट में 2.47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने की कार्रवाई
टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण तेज करने के निर्देश डीएम ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण