September 8, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

लोहाघाट में खुला जिले का पहला पशु पुनर्वास केन्द्र, घायल बीमार निराश्रित पशुओं का होगा उपचार

Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट में खुला जिले का पहला पशु पुनर्वास केन्द्र, घायल बीमार निराश्रित पशुओं का होगा उपचार उपचार

लोहाघाट। पाटन-पाटनी लोहाघाट में खुला जिले का पहला पशु पुनर्वास केन्द्र। पशु पुनर्वास केन्द्र में घायल, बीमार पुशओं का निशुल्क उपचार किया जाएगा।
निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने निस्काम पशु पुनर्वास केन्द्र का विधिवत उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि  युवाओं की ओर से एक सराहनीय प्रयास है। इस कार्य में सभी लोगों ने बढ़ चलकर मदद करनी चाहिए। पेशे से मल्टीनेशल कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत किशोर सिंह बिष्ट और अनिता बिष्ट बचपन से ही पशु प्रेमी  हैं। उन्होंने अपने निजी खर्चो से 15 नाली जमीन लीज में लेकर केन्द्र की शुरूआत की है। किशोर बिष्ट ने बताया कि केन्द्र में घायल, बीमार पशुओं को उपचार दिया जाएगा साथ ही आवारा निराश्रित पशुओं को आश्रय प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र भूखे आवारा जानवरों को भी भोजन दिया जाएगा। इसके साथ नगर में आवारा कुत्तो की बढती आबादी को नियंत्रित करने के लिए नशबंदी भी की जाएगी। इस मौके पर एलएम जोशी, मदन कलौनी, दिनेश बिष्ट, मोहित मेहता, सौरभ, विजय आदि मौजूद रहे।

शेयर करे