September 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पाटी में बनेगी नगर पंचायत जौलाडी गांव होगा शामिल,क्षेत्र में खुशी की लहर

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में कई फैसले लिए गए। कैबिनेट ने चम्पावत जनपद में पाटी को नई नगर पंचायत के रूप में गठित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही खटीमा नगर पालिका का भी सीमा विस्तार किया गया है। चम्पावत जिले में पाटी को नई नगर पंचायत के रूप में गठित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें पाटी के अलावा सिर्फ जौलाड़ी ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। कैबिनेट प्रस्ताव के मुताबिक अभी पाटी में तहसील है, अब नगर पंचायत बनने से इस क्षेत्र का तेजी से विकास हो सकेगा। इससे यहां पथ प्रकाश, साफ सफाई जैसे काम सम्पन्न हो सकेंगे।
व्यापार संघ अध्यक्ष गोपेश पचौली के साथ कोषाध्यक्ष हेम शर्मा ने कहा कि पिछले 11 सालों से पाटी में नगर पंचायत की मांग को लेकर संघर्ष करते आए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने पाटी में नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर पाटी के लोगों की मांग को पूरा किया है। जिससे सभी क्षेत्रवासी उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे पाटी क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

शेयर करे