June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत कोतवाली में खर्ककार्की निवासी युवक ने मारपीट का मामला दर्ज कराया

चम्पावत। चम्पावत कोतवाली के अंतर्गत खर्ककार्की में एक व्यक्ति के  साथ मारपीट और गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में मामला दर्ज हो गया है। जानकारी के अनुसार खर्ककार्की निवासी दीपक कुंवर ने पड़ोस में रहने वाले शाहबाज पर उसके साथ मारपीट करने और गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरी दी है।  मामले की जांच एसआई प्रदीप कुमार जोशी कर रहे हैं । उन्होंने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर 323,504,506 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।।

शेयर करे