लोहाघाट। आदर्श कलौनी लोहाघाट में देवदार के आठ हरे भरे पेड़ों को काटने के मामले में पुलिस ने आदर्श कलौनी निवासी अरुण जोशी के घर से काटी गई लड़कियां बरामद की । उसके खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक किसके इशारे और किसकी शह पर हरे भरे पेड़ काटे गए यह सवाल बरकरार है। आखिरकार कौन है बड़ी मछली यह सवाल अभी भी बरकरार है। ठिकाने लगाई गई लाखों की लकड़ी को भी पुलिस अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें सरकारी अधिकारियों की भी मिली भगत हो सकती है। किसी शुभम नामक व्यक्ति का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां लकड़ी काटने वाले मजदूरों को वही लेकर आया था।
आदर्श कलौनी लोहाघाट में लकड़ी तस्करों ने देवदार के आठ पेड़ों पर आरी चला दी थी । बीते शनिवार को लोगों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने मौके पर जाकर कई देवदार के कटे गिल्टे, बल्लियां, तख्ते और पेड़ काटने वाली मशीन बरामद की। राजस्व विभाग ने मामले को पुलिस में हस्तांतरित करते हुए इसकी तहरीर दी थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि राजस्व विभाग की तहरीर के पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी व्यक्ति अरुण जोशी के घर से लकड़ी और काटने वाली मशीन बरामद हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 व वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अरुण जोशी से पूछताछ की जा रही है । शीघ्र मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। इस घटना को लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी चिंता जताई है और घटना में लिप्त सभी दोषियों को पकड़ने की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि पुलिस मामले की तह तक जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

More Stories
सत्र लाभ में कार्यरत शिक्षक को कार्यमुक्त न करने पर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों में रोष, धरना दिया
चम्पावत क्रिकेट एसोसिएशन से हटा प्रतिबंध, 4 नवंबर को होंगे चुनाव
40 हजार रुपये की लागत से सोलर कार बनाने वाले राहुल सम्मानित