बनलेख के पास वाहन दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
चम्पावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बनलेख के पास मंगलवार को हुए वाहन हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच होगी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी चम्पावत को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूके-05-टीए-5045 टनकपुर से पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। अपराह्न करीब 3:05 बजे बनलेख के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
जिलाधिकारी ने एसडीएम को दुर्घटना के कारणों, परिस्थितियों और उससे जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहन जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच अधिकारी को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की तथ्यपरक जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

More Stories
स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना जरूरी
सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी* उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण
मांगों को लेकर विकास भवन में गरजे मिनिस्टीरियल कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन