September 26, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंका

Dukan Ad
Dukan Ad

सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने सीएम और नैनीताल एसएसपी का पुतला फूंका

चंपावत। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बुधवार को चंपावत मोटर स्टेशन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का पुतला दहन कर विरोध जताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने आरोप लगाया कि आठ अगस्त को हल्द्वानी में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की विजय शंखनाद रैली के दौरान पुलिस मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली स्थल तक पहुंचने से रोकने का प्रयास किया गया।

उन्होंने नैनीताल एसएसपी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर अराजक तत्व कहे जाने की भी निंदा की। कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला मेहरा, अशोक वर्मा, हेम तिवारी, नानू बोहरा, विमल पांडेय, मनीष मेहर, भुप्पी मेहर, जीवन बिष्ट, कमल रैंसवाल, संजय कुंवर, मनीष और हरीश राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करे