कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
टनकपुर। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के बांस गांव निवासी 4 लोग खटीमा के चकरपुर में रिश्तेदार के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वापस पिथौरागढ़ की ओर लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय महिलाओं रुक्मणी जोशी और जानकी देवी ने खाई में उतरकर झाड़ियों को काटकर घायलों तक पहुंचने का रास्ता बनाया। इसके बाद नीलाधार भट्ट, मोहन भट्ट, मोहन जोशी, पूर्णानंद जोशी, मोहन चंद्र जोशी, सूरज जोशी, मोहित जोशी, नवीन भट्ट, योगदत्त भट्ट, हिमांशु जोशी, राजेंद्र सिंह, रमेश अधिकारी, मनोज जोशी और बलदेव भट्ट समेत अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
बताया गया कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी होने पर रमेश जोशी अपनी बलेनो कार से घायलों को आगे लेकर गए। रास्ते में एंबुलेंस मिलने पर घायलों को उसमें शिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया।
हादसे में 32 वर्षीय नरेश राम पुत्र हंसराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 60 वर्षीय हरिराम पुत्र धनीराम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। 26 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जगदीश राम और 63 वर्षीय अमित पुत्र लक्ष्मण राम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार, एसडीएम बीसी पंत और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया

More Stories
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर लघु सिंचाई के ईई समेत अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बने दीपक जोशी
वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी की माता पदमा जोशी का निधन