जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर लघु सिंचाई के ईई समेत अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश
चंपावत।
जनता मिलन, ‘जन-जन की सरकार’ और जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में लापरवाही तथा आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के क्षति आकलन के आंकड़े प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।
जिलाधिकारी ने लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विमल कुमार सुंठा सहित संबंधित सहायक अभियंताओं (एई) और अवर अभियंताओं (जेई) का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का तत्काल क्षति आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जन-जन की सरकार और जन समर्पण पोर्टल पर लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही या शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना जरूरी
सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी* उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण
मांगों को लेकर विकास भवन में गरजे मिनिस्टीरियल कर्मचारी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन