August 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बने दीपक जोशी

मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बने दीपक जोशी

लोहाघाट। दिगालीचौड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी को एक बार फिर सर्वसम्मति से चुना गया। उनकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में दीपक जोशी अध्यक्ष, अमर सिंह उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह कोषाध्यक्ष और देवेंद्र सिंह बिष्ट को सचिव चुना गया। वहीं संजय पांडे व शुभम सिंह को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

संरक्षक मंडल में अमर सिंह कोटियाल, संजय भट्ट, फतेह सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह, पवन सिंह, त्रिलोक सिंह, किशन सिंह, पूरन चिलकोटी, दिनेश सिंह रावत, तुलाराम चिलकोटी, दीपक सिंह और दीपक सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई।

दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर दीपक जोशी ने मंदिर समिति के सदस्यों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मां अखिलतारिणी धाम के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए समिति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी समिति ने उनके नेतृत्व में मंदिर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

शेयर करे