वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी की माता पदमा जोशी का निधन
चम्पावत। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं देवभूमि टुडे के संपादक चंद्रशेखर जोशी की माता पदमा जोशी (86) का रविवार रात जिला अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
सोमवार को टनकपुर स्थित शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र चंद्रशेखर जोशी ने मुखाग्नि दी। स्व. पदमा जोशी अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके निधन पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
एसडीएम प्रमोद कुमार, डीआईओ अनुज कुमार, केएमवीएन के स्वतंत्र निदेशक रोहित बिष्ट, जिला पत्रकार यूनियन के महामंत्री गिरीश बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र देवा, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे, चंद्र बल्लभ ओली, बृजेश पांडे, गणेश दत्त पांडेय, राजेश देउपा, सतीश जोशी सत्तू, योगेश जोशी, रविंद्र धामी, प्रेम सिंह धामी,दिनेश पांडे, पंकज पाठक, विनोद चतुर्वेदी, नवीन सिंह देउपा, ललित मोहन जोशी, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र चंद, दीपक धामी, दिनेश खर्कवाल, भुवन पाटनी, दिनेश भट्ट, अमित जोशी बिट्टू, आबिद सिद्दीकी, बाबूलाल यादव, कुंदन बिष्ट, सुरेश उप्रेती, सूरज तिवारी, फार्मासिस्ट एमसी भट्ट, जेएस कुंवर, पूर्णागिरि धाम के पुजारी विशन दत्त भट्ट, भैरव दत्त पांडेय, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, मां पूर्णागिरि मंदिर समिति अध्यक्ष किशन चंद्र तिवारी सहित विभिन्न लोगों ने शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केएस बृजवाल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, हरीश भट्ट, मुकुल राय, अनिल, महेश चौड़ाकोटी, प्रकाश जोशी शूल, देवेंद्र ओली, वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राय, नवल जोशी, गौरी शंकर, तुलसी भट्ट, अनिल चौधरी पिंकी, रोहिताश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

More Stories
मां अखिलतारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष बने दीपक जोशी
अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित जिला पत्रकार संगठन की ओर से लगातार चौथे वर्ष आयोजित हुआ सम्मान समारोह
देशभक्ति की धुनों से गूंजा चम्पावत बस स्टैंड ब्रास बैंड की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता का आह्वान