लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने हरेला पर्व पर पौध रोपण कर धरा को हराभरा करने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरुक कर रोपे गए पौधों की सुरक्षा की सुरक्षा की शपथ दिलाई।
सोमवार को यूनियन के जिलाध्यक्ष जगदीश चन्द्र राय के नेतृत्व और एडीओ उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल के दिशा निर्देशन पर एनयूजे पदाधिकारियों ने लोहाघाट ब्लाक कार्यालय, रायनगर चौड़ी, आदर्श कलौनी, छमनियां शिव मंदिर परिसर पर पौध रोपण किया। उन्होंने नींबू, शहतूत, संतरा, माल्टा, बांज, उतीश, फल्यांठ आदि के पौधे लगाए। यूनियन ने लोगों से कहा कि पौधों का रोपण कर उनकी सुरक्षा करने का जिम्मा भी लेना जरुरी है। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष गौरी शंकर पंत, महामंत्री नवल जोशी, मीडीया प्रभारी लक्ष्मण बिष्ट, विपिन जोशी, राकेश आदि मौजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली और लोहाघाट में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे को भाजपा ने सौंपी चुनाव की कमान
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक सीमा पार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर दिया जोर