उन्होंने कहा कि इस व्यवसायिक मेले से हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली गई।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायिक मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय भी किया जाएगा। इस मौके पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे। मेरे में बरेली दिल्ली पीलीभीत मुरादाबाद पश्चिम बंगाल वर्धमान हल्द्वानी आदि देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी पहुंचे हैं। मेले में खादी वस्त्र उद्योग हैंडलूम आदि की दुकान है आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं ।साथ ही फूड स्टॉल पर फास्ट फूड के साथ हिमाचल का प्रसिद्ध सिडडू, पिज़्ज़ाभी स्लॉट में बिक रहा है।
4 मई से 13 मई तक होने वाला गोल्ज्यू महोत्सव की तिथि में मौसम खराब होने से बदलाव किया गया है। अब मेले का समापन 13 के स्थान पर 16 मई को होगा। विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम और सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होगी।





More Stories
बाराकोट: ग्राम सभा पम्दा के उप ग्राम प्रधान मनमोहन टम्टा(49) का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
स्वरोजगार से सम्मान तक: लोहाघाट में महिला सम्मेलन, एक हजार से अधिक महिलाएं सम्मानित
पिस्टल के बट से हमला करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो पक्षों ने दी तहरीर