चंपावत।
चंपावत से 20 किलोमीटर दूर एक गांव की नाबालिक से दुष्कर्म की लगा है। मामला चंपावत कोतवाली में पहुंचा है जहां मामले को लेकर भारी भीड़ उमड़ गई। चंपावत कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को मेडिकल के लिए ले जाया गया है पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक किसी भी तरह की तहरीर नहीं देने की बात कही जा रही है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि कमल रावत ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है तथा उनका कहना है कि उनके साथ कुछ लोगों द्वारा हाथापाई भी की गई। उनका कहना है कि एक आरोपी भाजपा का बड़ा नेता है। इसलिए पुलिस मुकदमा दर्ज करने में कतरा रही है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद महरा ने ने भी कोतवाली पहुंचकर निष्पक्ष जांच की मांग की है उन्होंने कहा कि नाबालिक से जुड़े मामले पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। उन्होंने बिना किसी राजनीतिक दबाव के मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
तीन लोगों पर नाबालिक से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा

More Stories
जिला अस्पताल चंपावत में एंडोस्कोपिक सर्जरी से मिली राहत, वर्षों पुरानी सांस की समस्या हुई दूर
लोहाघाट डाकघर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार राखियों का स्टाल सजा, देश-विदेश पहुंचेंगी राखियां
बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण अंतिम चरण में, 62 शहीदों के नाम होंगे अंकित