September 17, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

बाराकोट के डोबा-भागू अतखंडी में एक साथ दिखे चार गुलदार, ग्रामीण दहशत में

Dukan Ad
Dukan Ad

चार गुलदारों का आतंक: सड़क पर दिखे एक साथ, ग्रामीणों में दहशत
डोबा-भागू अतखंडी क्षेत्र में बढ़ी दहशत, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
समदाता बाराकोट |
चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के डोबा-भागू अतखंडी क्षेत्र में एक साथ चार गुलदार (तेंदुए) देखे जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। रविवार शाम ग्रामीणों ने इन गुलदारों को सड़क पार करते हुए देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
क्षेत्र के निवासी जगदीश तिवारी, हेमा तिवारी और बबलू जोशी समेत कई लोगों ने बताया कि उन्होंने एक साथ चार गुलदारों को बीच सड़क से गुजरते हुए देखा। उनका कहना है कि इलाके में पिछले लंबे समय से गुलदारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं और अक्सर इन्हें घरों के आसपास भी देखा जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बढ़ते खतरे को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने वन विभाग से जल्द ठोस कदम उठाने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
वहीं वन विभाग के रेंजर राजेश जोशी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जंगल से लगे क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें, अकेले बाहर न निकलें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें।

शेयर करे