टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक टनकपुर में जूते-चप्पल के एक दुकानदार ने अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिला कामगारों के साथ जबरन संबंध बनाए।
साथ ही उसका वीडिया बनाकर दोनों को फोटो वीडियो घर वालों को भेज उनकी गृहस्थी खराब करने की धमकी दी। आरोप है कि कामगार महिलाओं ने दुकान में काम के एवज में रुपये मांगे, तो दुकानदार ने उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे डरा धमका कर दुकान में जबरन संबंध बनाए।
20 अप्रैल को टनकपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी दुकानदार शहंशाह (50) निवासी मस्जिद कॉलोनी टनकपुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर मामले की जांच कर रही हैं।

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश