September 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

शहरी विकास निर्माण एजेंसी (UUSDA ) के पाइप लाइन बिछाने के कार्य से बंद हुई नाली और स्क्रबर, लोग परेशान

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
चंपावत नगर के अंतर्गत UUSDA शहरी विकास निर्माण एजेंसी द्वारा मादली से लेकर छतार वीर शिवा स्कूल तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया था। कार्य पूर्ण होने के बाद कंपनी द्वारा नालियां और स्क्रबर को नहीं खोला गया जिससे सारा गंदा पानी अब सड़क और घरों में आ रहा है।
स्थानीय कैलाश पांडे, मनोज जोशी,रमेश पांडे आदि का कहना है कि। कंपनी द्वारा 2 महीने तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया पाइपलाइन बिछाने का कार्य तो किया लेकिन नालियों और स्क्रबर को चोक कर दिया गया है। जिससे सारा पानी सड़क पर बह रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं सड़क में लोगों का चलना मुश्किल है। कीचड़ से लोग फिसल रहे हैं।
गंदगी से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी का कहना है कि UUSDA से शीघ्र बंद पड़ी नालियों और स्क्रबर को खुलवाया जाएगा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वार्ड वासियों को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।

शेयर करे