April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

शिक्षक कार्मिकों ने कसी कमर पुरानी पेंशन के लिये 26 अप्रैल को चम्पावत में जनाक्रोश रैली

शिक्षक कार्मिकों ने कसी कमर पुरानी पेंशन के लिये 26 अप्रैल को चम्पावत में होगी पेंशन जनाक्रोश रैली
संवाददाता चंपावत।

चम्पावत में पुरानी पेंशन के लिए शिक्षक और कार्मिक लामबद्ध हो गये हैं। 17 अप्रैल 2026 को पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जनपदीय अध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी के जिला प्रभारी प्रकाश तड़ागी संचालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी 26 अप्रैल 26 जिले में आहूत होने वाली जनाक्रोश रैली के सन्दर्भ में बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पेंशन हर शिक्षक एवं कर्मिकों का संबैधानिक अधिकार है इसके लिए अब जिले के सभी शिक्षक कर्मिकों को संगठित हो कर लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
बैठक में फैडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय अध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव जीवन चन्द्र ओली, उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी, उत्तरांचल स्टेट ऑफ प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन चम्पावत के अध्यक्ष उत्तम फर्त्याल, सचिव कीर्ति बल्लव भट्ट, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के मण्डलीय उपाध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, मिंटू सिंह राणा, नरेश चन्द्र जोशी, नवीन सिंह विष्ट, संजय कुमार, गिरिश चन्द्र पाण्डेय, हिमांशु कालोनी, सर्वेश मेहता,किशोर पांगरिया, उमेश जोशी, हरीश जकारिया, कवीन्द्र तड़ागी उपस्थित रहे।

शेयर करे