September 2, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

एनएच में स्कूटी सवार महिला की कैंटर से भिड़ंत, हेलमेट से बची जान

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मानेश्वर के समीप आज शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रहे कैंटर की चपेट में एक स्कूटी सवार महिला आ गई ।
दुर्घटना में महिला स चालक पूजा जोशी घायल हो गई। दुर्घटना का अंदाज किसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूटी पूरी तरह कैंटर की नीचे जा घुसी।

प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक महिला अपनी स्कूटी में चंपावत की ओर से आ रही थी तभी अचानक महिला ने अपनी स्कूटी को राजपुर सड़क की ओर मोड़ दिया तभी वहां सामने से आ रही कैंटर की चपेट में आ गई। लोगों ने बताएं गनिमत रही महिला ने हेलमेट पहना हुआ था जिससे उसकी जान बच गई बताया जा रहा है महिला को गंभीर चोट पहुंची है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

शेयर करे