संवाददाता लोहाघाट।
लोहाघाट में मनचलो और अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। नगर के अंतर्गत एक नाबालिक के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता नाबालिक के पिता ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है।
पिता के मुताबिक उनकी नाबालिक बेटी शाम को 6.15 बजे करीब अपने दोस्त के साथ घूमने जा रही थी इसी दौरान एक युवक हिमांशु बिष्ट निवासी रायकोट अपने दोस्त के साथ बाइक में दोनो का पीछा करने लग और उसने मेरी बेटी से उसका मोबाइल नंबर मांगा जब उसने प्रतिरोध किया तो वह गाली गलौज और मारपीट पर उतर आया उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मारे और उनके ऊपर हमला कर दिया।
बेटी ने बताया कि हिमांशु ने उसका हाथ पकड़ लिया और थप्पड़ मारा। मेरी लड़की ने बताया कि उसके अंगूठे में और अंगुलियों में खून भी बहने लगा। बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी यह घटना जय दुर्गा टेंट हाउस के पास की है।
उन्होंने दोनों मनचलों असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद उनकी बेटी सदमे में है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी युवक हिमांशु के बड़े भाई लकी बिष्ट ने भी उनकी बेटी से छेड़खानी की थी । जिस पर उन्होंने लोहाघाट थाने में शिकायत दर्ज की थी लकी बिष्ट और उसके परिजनों ने लोहाघाट थाने में लिखित माफी नामा दिया था।
थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिक के पिता के द्वारा तहरीर दी गई है जिसमें मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। महिला दरोगा को मामले की जांच सौंपी जाएगी।

More Stories
NPS-UPS के विरोध में कर्मचारियों ने किया पेंशन उपवास, OPS बहाली की उठाई मांग
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का शाल ओढ़ाकर किया स्वागत
चार घंटे तक घायल को ढोते रहे ग्रामीण, साला-रज्यूड़ा तक आज तक नहीं पहुंची सड़क