ऑपरेशन प्रहार के तहत DRINK & DRIVE में वाहन चालक गिरफ्तार,वाहन सीज
संवाददात चंपावत ।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्रअंतर्गत वाहन चेकिंग संचालित कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमनुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है।
इसी क्रम में सुगम एवं सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित किए जाने हेतु दिनांक 14 मार्च को थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा कस्बा लोहाघाट में की जा रही वाहन चैकिंग के दौरान व्यक्ति द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुये पकड़े जाने पर (DRINK & DRIVE) वाहन चालक शंकर राम पुत्र जोतराम निवासी ग्राम नधान पल्सो लुलुआपानी थाना व जिला चम्पावत को गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK03TA 2269 वैगनार कार को सीज़ किया गया है ।
इस सम्बन्ध में अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। चालक का ड्राइविंग लाईसैंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है
पुलिस टीम में अपर उ.नि. लाल सिंह हे.का. प्रकाश रंसवाल, पवन भट्ट शामिल रहे।
ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रिंक और ड्राइव में वाहन चालक गिरफ्तार,वाहन सीज

More Stories
96.8 प्रतिशत अंक लाकर मल्लिकार्जुन स्कूल की तनीषा जोशी बनी टॉपर
गुलदार के हमले में 12वीं की छात्रा गंभीर रूप से घायल
चम्पावत में कृषि महाविद्यालय स्थापना को मिली रफ्तार, 600 नाली भूमि चिन्हित,