मांगों पर ठोस कार्रवाई के बाद ही खत्म होगा आंदोलन
संवाददाता चंपावत/लोहाघाट।
आंगनवाड़ी वर्कर्स की हड़ताल जारी है । मांगों को लेकर गतिरोध दूर नहीं हो रहा है। आंगनवाड़ी वर्कर्स मानदेय को बढ़ाकर 24 हजार करने सहित कई मांगों को लेकर 4 अप्रैल से कार्य बहिष्कार हड़ताल पर हैं। आज 14 अप्रैल को अवकाश के बावजूद भी उनका आंदोलन जारी रहा।
आज मंगलवार को चंपावत जिला मुख्यालय में भैरवां टैक्सी स्टैंड धरना स्थल में आंगनवाड़ी वर्कर्स का धरना जारी रहा। धरना प्रदर्शन में
प्रवीणा गड़कोटी, गीता पाटनी,आशा जोशी, विमल पनेरु, गीता कुमारी,लीलावती, विमल, रेनू,माधवी, लक्ष्मी, हेमा देउपा, हेमा थ्वाल, निर्मला, रेनू महर, राजेश्वरी,आशा रेखा, मीरा,मीना आदि महिलाएं धरने पर डटी रही। वही
लोहाघाट में
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सेविका मिनी कर्मचारी संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष कविता पंत के नेतृत्व में आंगनवाड़ी वर्कर्स रैन बसेरा के पास धरने पर रहीं। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष पुष्पा बोहरा, मीनाक्षी बोहरा, विमला अधिकारी, संगीता शर्मा, शर्मिला बोहरा, किरन देव, हेमा बिष्ट, हीरा बोहरा, बबीता बोहरा, रेखा खोलिया, मीनाक्षी देवी और बाराकोट में दमयंती वर्मा, जानकी जोशी, परमेश्वरी, रेनू देवी, आशा देवी, तुलसी देवी, रेनू अधिकारी आदि धरने पर बैठे।
ये हैं मांगें:
मानदेय को 9300 से बढ़ाकर 24 हजार करने, बायोमैट्रिक से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय देने, सेवानिवृत्त होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त धनराशि देने, विभाग में रिक्त पदों पर जिलेवार कार्यकर्ताओं की पदोन्नति सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को उनके भ्रमण एवं विभागीय कार्यों हेतु नियमानुसार यात्रा भत्ता और दैनिक भत्ता प्रदान करने, बीएलओ और अन्य गैर-विभागीय कार्यों में लगाई जाने वाली ड्यूटी पर फोन का रिचार्ज और टीए-डीए प्रदान करने।

More Stories
75 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में चम्पावत पुलिस को बड़ी सफलता
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि