April 15, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

बीजेपी जिला कार्यालय में बाबा साहेब आंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई

बीजेपी जिला कार्यालय में बाबा साहेब आंबेडकर की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई
संवाददाता चंपावत ।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चंपावत जिला प्रभारी रामपाल सिंह रहे।
मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि रामपाल सिंह ने कहा, “डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर, जिन्हें बाबा साहेब के नाम से जाना जाता है, भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और दलितों के मसीहा थे।
उनके विचार जाति व्यवस्था के खात्मे, शिक्षा, लोकतंत्र, महिलाओं के अधिकार और आर्थिक समानता पर केंद्रित थे।
अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने बताया, “बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक न्याय, आरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर
विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने,नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, प्रदेश आईटी संयोजक ओबीसी मोर्चा योगेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, सुनील पुनेठा, मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार, सोशल मीडिया संयोजक विजय कुमार, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, सभासद बबीता प्रहरी, प्रेमा चिलकोटी, नंदन तड़ागी, पुष्कर राम आर्य, रोशन लाल, बसंती देवी, मोहिनी देवी, निर्मला देवी, बबली देवी, आरती देवी, जानकी देवी, मंजू, संगीता देवी, मुन्नी देवी, किशोरी पायल, नमन प्रहरी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करे