संवाददाता चंपावत।
एसएसबी पंचम वाहिनी द्वारा शुरू किया गया “व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान (तरणी)–2026” दल अपने तीसरे दिन महाकाली नदी में राफ्टिंग करते हु पंचेश्वर से प्रस्थान कर ब्युरी पहुंचा, जहाँ पर पंचम वाहिनी के द्वारा राफ्टिंग दल का भव्य स्वागत किया गया |
राफ्टिंग दल का नेतृत्व सुधांशु नौटियाल उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के द्वारा किया जा रहा हैं । व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग (तरणी)–2026 अभियान 16 से 19 मार्च 2026 तक महाकाली नदी के जलमार्ग पर जौलजीबी से बूम तक लगभग 150 किमी की चुनौतीपूर्ण दूरी झूलाघाट, पंचेश्वर, ब्युरी और खल्दुन्गा होते हुए बूम तक तय करेगा।
इस अभियान में सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न सीमांतो व वाहिनियों से कुल 36 प्रतिभागी शामिल हैं। दल का संचालन 06 राफ्टों और 02 कयाकिंग के माध्यम से किया जा रहा हैं जिसमें 07 अधिकारी व 29 बलकर्मी अपनी कुशलता और अदम्य साहस का प्रदर्शन कर रहे हैं।
आज की सफल यात्रा के पश्चात राफ्टिंग दल द्वारा रात्रि विश्राम ब्युरी में किया जायेगा अभियान के चौथे दिन दिनांक 19 मार्च को दल पूर्ण उत्साह और जोश के साथ ब्युरी से खल्दुन्गा होते हुए अपने गंतव्य स्थान बूम के लिए रवाना होगा, जहाँ पर इस साहसिक अभियान के समापन समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा ।
इस दौरान परीक्षित बोहरा, उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय रानीखेत, सुधांशु नौटियाल, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा, श्री आशीष कुमार कमांडेंट 55वीं वाहिनी, श्री सुरेन्द्र विक्रम, कमांडेंट 5वीं वाहिनी एवं स.सी.बल के अधिकारीगण और बलकार्मिक मौजूद रहे।

More Stories
‘नमामि गंगे’ के तहत स्वच्छता अभियान: पॉलीथिन मुक्त शहर का संकल्प, छात्रों ने कविताओं से जगाई चेतना
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 में चंपावत जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन हाईस्कूल में 5वां, इंटरमीडिएट में चौथा स्थान
बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम नंबर आने पर छात्र ने लगाई फांसी