September 20, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

जय माता दी के जयकारों से गूंजा मां पूर्णागिरि धाम 47000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए

Dukan Ad
Dukan Ad

जय माता दी के उद्घोष से सराबोर हुआ मां पूर्णागिरि
धाम

चंपावत/पूर्णागिरि धाम। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम में आज प्रथम नवरात्र को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा । प्रथम नवरात्रि को मां के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, बिहार के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से दर्शन के लिए पहुंचे। लगभग 47000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए

नवरात्र शुरू होने के साथ ही आज 19 मार्च को मां पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र-‘जय माता दी’ के उद्घोष से सराबोर है। मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भारी भीड़ के चलते सीढ़ियों से मुख्य मंदिर तक करीब 400 मीटर के फासले को तय कर देवी दर्शन करने में 2 घंटे से अधिक का समय लगा। बृहस्पतिवार को पहले दिन अब तक 10 हजार से अधिक श्रद्धालु मां के दरबार में मत्था टेक चुके हैं। वाहनों का लंबा काफिला रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त था।
नवरात्र के पहले दिन बदायू, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत सहित उत्तर प्रदेश व कई अन्य राज्यों के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु देवी दरबार में पहुंचे।
मेरा मजिस्ट्रेट डॉ. ललित मोहन तिवारी
ने बताया कि जिला प्रशासन यात्रियों को हर संभव सहयोग कर रहा है। श्रद्धालुओं से ओवर रेटिंग ना हो यह सुनिश्चित किया जा रहा है।
व्यवस्था को बनाने में मंदिर समिति के स्वयंसेवक भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, रैनबसेरे, पेयजल, पथ प्रकाश, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। भारी भीड़ के चलते टनकपुर में चहलपहल काफी बढ़ गई है ।

शेयर करे