प्रोजेक्ट उन्नति के अन्र्तगत वीबी-जी राम जी श्रमिकों हेतु 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का प्रशिक्षण कार्यक्रम का में हुआ उद्घाटन
संवाददाता चंपावत।
आज एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चम्पावत द्वारा आयोजित उन्नति प्रोजेक्ट के तहत वीबी-जी राम जी श्रमिकों हेतु 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आरसेटी चम्पावत में जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी एंव जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक अमर सिंह ग्वाल द्वारा सयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी जी द्वारा आरसेटी द्वारा कराये जा रहे स्वरोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए वर्तमान समय में मशरूम उत्पादन में मौजूद स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी, एवं विकास खण्ड स्तर पर चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही सरकार की उन्नति प्रोजेक्ट के तहत वीबी-जी राम जी श्रमिकों हेतु चलायी जा रही योजना की जानकारी दी गई।
उद्घाटन अवसर पर एस०बी०आई० आरसेटी, चम्पावत के फैकल्टी प्रकाश चन्द्र द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को आरसेटी संस्थान के बारे में व संस्थान द्वारा संचालित किये जा रहें विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, तथा उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्वरोजगार हेतु आय बढाने का उपयुक्त साधन बताया एवं प्रशिक्षणाथियों को माइक्रो लैब के माध्यम से एक-दूसरे से परिचय कराया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न खेलों व विडियों क्लिपिंग के माध्यम से स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया।
उद्घाटन अवसर पर मनरेगा के सहायक खण्ड विकास अधिकारी एल०एल०वर्मा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में आजीविका उपार्जन हेतु प्रेरित किया एवं स्वरोजगार सम्बन्धी जानकारी दी।
आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चन्द्र व विजय लडवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु रजिस्ट्रेशन कराया गया।
इस 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में मशरूम उत्पादन की मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम उत्पादन से सम्बन्धित समस्त सैद्धान्तिक एवं प्रयोगात्मक जानकारी दी जायेगी जिससे प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा मशरूम उत्पादन उद्यम में स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकें।
उद्घाटन अवसर पर समापन अवसर पर आरसेटी के राजेश पन्त महेन्द्र सिंह पटवा, छवि दत्त पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

More Stories
PIT-NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर अमन कुरैशी निरुद्ध
टनकपुर पुलिस ने 3.50 ग्राम स्मैक संग तस्कर गिरफ्तार किया
उप थल सेना प्रमुख राजीव घई को चंपावत में आर्मी स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कॉलेज,ECHS कार्यालय खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया