संवाददाता… नवीन जोशी
गल्लागांव में 40 साल बाद रामलीला का होगा मंचन तालीम शुरू
… गल्लागांव में 1978 साल पुराने रामलीला से जुड़े कपड़े तलवार और अन्य सामग्री मिली थी
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के गल्लागांव में लगभग 40 साल बाद भव्य रामलीला का मंचन होने जा रहा है। इसको लेकर तालीम शुरू हो गई है। श्री रामलीला कमेटी मड़ियाख़ान (गल्ला गांव) के नाम से रामलीला का मंचन होगा।
कमेटी के अध्यक्ष संजय जोशी की अध्यक्षता में तालीम शुरू हो गई है। जोशी ने बताया कि रामलीला के पुराने इतिहास को देखते हुए आयोजन में नौमाना, तड़ाग, कालाकोट तड़ीगांव,झिरकुनी,बैड़ाओड़,अदखंडी, सुंई पऊ, निगालीगाड़, डोबाभागू के लोग और युवक मंगल दल सहयोग करेंगे। रामलीला के मंचन में
में मुख्य संरक्षक हयात सिंह तड़ागी,वाद्य यंत्र के लिए नवीन जोशी, संचालन के लिए टीका सिंह बोहरा और मयंक ओली का चयनित किया गया है। साथ ही राजेन्द्र चतुवेदी, नवीन जोशी, भवान सिंह, जीत सिंह तड़ागी, दीपक सिंह तड़ागी, शंकर सिंह बोहरा, हयात सिंह तड़ागी, गणेश सिंह, शंकर सिंह, देवेन्द्र सिंह बोहरा, गोपाल सिंह बोहरा, श्याम दत्त जोशी, दिवान सिंह बिष्ट, गोविंद राम, चरन दत्त जोशी आदि सहयोग करेंगे।
:::फोटो।
परिचय। विकास खंड बाराकोट के गल्लागांव में रामलीला की तालीम शुरू हुई
गल्लागांव में 40 साल बाद रामलीला का होगा मंचन तालीम शुरू

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार