SP ने पुलिस लाइन चम्पावत का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
संवाददाता चंपावत।
आज शुक्रवार को रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक महोदया चम्पावत द्वारा *पुलिस लाइन चम्पावत* का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का गहनता से अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परिवहन शाखा, कैंटीन, राशन शॉप, जिम, पुलिस मैस, फील्ड यूनिट तथा गार्द आदि का निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, अभिलेखों तथा कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस लाइन परिसर में अनुशासन, स्वच्छता, संसाधनों के समुचित रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ करने के लिए प्रेरित किया तथा पुलिस लाइन में उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित बनाए रखने पर बल दिया ।





More Stories
पुनोली में कृषि यंत्र वितरण में नहीं मिली वित्तीय अनियमितता विधायक अधिकारी ने लगाए थे गंभीर आरोप
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप