September 3, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

पूर्णागिरी मेले के दौरान अस्थायी दुकानों को न लगने देने पर विरोध, एनएचपीसी के GM का पुतला दहन किया

Dukan Ad
Dukan Ad

पूर्णागिरी मेले की अस्थायी दुकानों को लेकर विरोध, NHPC GM ऋषि रंजन का पुतला दहन
संवाददाता टनकपुर।
पूर्णागिरी मेले के दौरान लगने वाली अस्थायी दुकानों को लेकर NHPC प्रबंधन द्वारा की जा रही टालमटोल के विरोध में आक्रोशित स्थानीय जनता एवं दुकानदारों ने शारदा बैराज के निकट क्रेशर रोड पर NHPC के महाप्रबंधक ऋषि रंजन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला प्रारंभ हो चुका है, इसके बावजूद दुकानों को लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे स्थानीय व्यापारियों और छोटे दुकानदारों की आजीविका प्रभावित हो रही है।
उनका कहना है कि जब से शारदा बैराज पुल का निर्माण हुआ है, तब से प्रत्येक मेला अवधि में उक्त स्थान पर अस्थायी दुकानें लगती आ रही हैं, लेकिन इस बार अनावश्यक रोक और देरी से क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों में भारी रोष है।
पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारी शारदा बैराज किनारे CISF बैरियर के निकट आमरण अनशन पर बैठ गए। आंदोलन स्थल पर व्यापार मंडल टनकपुर के पदाधिकारियों ने भी पहुंचकर दुकानों को न लगने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और आंदोलन का समर्थन किया।
सामाजिक कार्यकर्ता दीप चंद्र पाठक पिछले लगभग दस दिनों से उक्त दुकानदारों की मांग को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संवाद कर रहे हैं। आज पुतला दहन कार्यक्रम में भी वे दुकानदारों के साथ मौजूद रहे तथा शाम लगभग 6 बजे से आंदोलन के समर्थन में धरना स्थल पर बैठकर अपना समर्थन दिया।
प्रदर्शन करने वालों में भावना गंगवार, रचना गंगवार, शंकर लाल, ममता, सोनू (सुनील), अंशु (अंकित), राधा, सोनू, किरण, राजकुमारी, पूनम, चंपा देवी, खुशबू कश्यप, आशीष, आयु देवी, सुशील देवी, ममता देवी, प्रिया कश्यप, सुमन, सरिता, गीता, लक्ष्मी, शकुंतला, सोमवती, गीता, धर्मेंद्र, अभिषेक, आकाश, राम ललित, शिबिन बाबू, दिनेश, विरेंद्र शाह, अशोक, भुवन, भोल्या, आकाश, अनिरुद्ध, लीला देवी, प्रेमा दयारी, हरगोविंद, खिला प्रसाद, रोहित, पिंकी, नेहा, सुनीता देवी, कमला देवी, उषा देवी, राजकुमार, सरिता, निरंजन, विनोद, नीलम, मिंटू, नेहा देवी, श्याम, नीतू, गीता लाल, गोमती, विशाल, हरीश सिंह, गीता, श्याम, विक्रम, नगीना राम, लीलावती, हेमा, आकाश, अंजली, खुशबू, शौभाजन, अदित, आशा, रामू, सीमा शामिल रहे।
शेयर करे