*साकार होते सपने : चम्पावत के सुनियोजित विकास की ओर बड़ा कदम*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में आधुनिक सिटी सेंटर निर्माण हेतु ₹62.33 करोड़ की दी स्वीकृति
संवाददाता चंपावत।
चम्पावत के विकास को नई गति देते हुए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत नगर के रोडवेज स्टेशन क्षेत्र में आधुनिक, अत्याधुनिक एवं जनोपयोगी मल्टी स्टोरी पार्किंग तथा शॉपिंग कॉम्पलेक्स (सिटी सेंटर चम्पावत) के निर्माण के लिए ₹62.33 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना चम्पावत नगर के सुनियोजित और आधुनिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
प्रस्तावित सिटी सेंटर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्टोरी पार्किंग, शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं अन्य जनोपयोगी व्यवस्थाओं का विकास किया जाएगा, जिससे नगर क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस परियोजना के निर्माण से चम्पावत नगर को डिकंजेस्ट करने, पार्किंग की समस्या का समाधान करने, व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
साथ ही यह परियोजना पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगी, जिससे जनपद में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत के वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस मॉडल सिटी सेंटर के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है। इसके निर्माण से चम्पावत नगर को एक आधुनिक, व्यवस्थित और सुविधायुक्त शहरी स्वरूप मिलेगा।
परियोजना की स्वीकृति के बाद इसके निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, ताकि जनपदवासियों को जल्द ही इस महत्वपूर्ण परियोजना का लाभ मिल सके।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम