पूर्णागिरी धाम में उमड़े श्रद्धालु दर्शन को करना पड़ रहा इंतजार
भारत-नेपाल सीमा सील होने से ब्रह्मदेव मंडी में सन्नाटा
श्रद्धालु नहीं कर पा रहे बाद सिद्धबाबा के दर्शन
5 मार्च की मध्य रात्रि के बाद से खुलेगी सीमा
संवाददाता चंपावत/पूर्णागिरी धाम/टनकपुर। होली के बाद बृहस्पतिवार को मां पूर्णागिरी धाम में श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। बृहस्पतिवार को करीब 15 हजार तीर्थयात्रियों ने हां पूर्णागिरि के दर्शन किए। मेला क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के लिए पुख्ता बंदोबस्त करने की बात कर रहा है।
होली बाद आज श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ। पंडित राजू तिवारी ने बताया कि आज दिनभर में 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। भीड़ के चलते मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं नेपाल में आज 5 मार्च को हो रहे चुनाव की वजह से भारत-नेपाल सीमा सील है। 6 मार्च को बॉर्डर खुलेगा ।
जिसका असर नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी में दिखा। 3 मार्च की रात से नेपाल के ब्रह्मदेव जाने की मनाही होने से श्रद्धालु देवी धाम के बाद सिद्धबाबा के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते ब्रह्मदेव मंडी में सन्नाटा पसरा रहा।


More Stories
खाई में गिरी कार, चारों सवारों को सुरक्षित निकाला
मरीजों की समस्याएं उठाना पड़ा भारी! जिला अस्पताल की खबरों से नाराज चिकित्सकों ने पत्रकारों के खिलाफ डीएम को सौंपा ज्ञापन
अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन का निरीक्षण, मौके पर नहीं मिली अनियमितता