चंपावत में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन
न्यूनतम मानदेय 25 हज़ार करने की मांग
संवाददाता/ चंपावत। जिला मुख्यालय में जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंची 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया मोटर स्टेशन से कलेक्ट्रेट रोड तक जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। और भैरवां टैक्सी स्टैंड में बनाए गए धरना स्थल में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़े जाने, सुपरवाइजर पदों में प्रतिवर्ष वरिष्ठता के के आधार पर विज्ञप्ति निकाले जाने, 60 साल की सेवा निवृत्ति होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक लाख रुपए दिए जाने, सेवानिवृत्त होने की आयु सीमा को 62 साल करने, भवन भत्ते में बढ़ोतरी करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अन्य विभागों के कार्य कराई जाने पर उस विभाग से 1000 प्रतिमाह दिए जाने, नन्दा गौरा योजना का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रताओं को दिए जाने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
जिले के टनकपुर, बनबसा बाराकोट,लोहाघाट,पाटी से 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस दौरान प्रदर्शन में शामिल रहे। सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया
जिला आंगनबाड़ी संगठन अध्यक्ष मीना बोहरा के नेतृत्व में मानदेय बढ़ोतरी सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली गई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले भर के विभिन्न हिस्सों से भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। प्रदर्शन में संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमल पनेरु गोविंदी मेहता, ब्लॉक संगठन से दीपा पांडे,बबीता,कुसुम अधिकारी आदि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रही।

More Stories
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में पहली बार ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’ का ऐतिहासिक आगाज़
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव में पहली ‘पैरामोटर क्रॉस कंट्री’का ऐतिहासिक आगाज़
होली पर्व से पूर्व मिलावट खोरों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, तीन मिठाई के सैंपल लिए 10 किलो मिठाई नष्ट की