…ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया मैच का शुभारंभ
…दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में हुआ बालिकाओं का मैत्री फुटबॉल मैच
…चंपावत स्टेडियम 6 -JNV 1 गोल
चंपावत में पहली बार दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम फुटबॉल मुकाबला
चंपावत। चंपावत में पहली बार निजी दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में कोई मैच हुआ। दीवान सिंह लडवाल स्टेडियम में आज शिवरात्रि के दिन हुए बालिकाओं के मैत्री फुटबॉल मैच में चंपावत स्टेडियम की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय की टीम को करारी शिकस्त दी।
चंपावत स्टेडियम की टीम ने JNV की टीम को 1 के मुकाबले 6 गोल से हराया। विजेता टीम की कंचन व मनीषा धामी ने दो-दो व कृतिका और हिमानी ने एक- एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से अकेला गोल आस्था ने किया। रेफरी कविता नेगी और शौर्य व पार्थ लाइमैन थे। मैच का आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया।
चंपावत स्टेडियम की टीम ने JNV की टीम को 1 के मुकाबले 6 गोल से हराया। विजेता टीम की कंचन व मनीषा धामी ने दो-दो व कृतिका और हिमानी ने एक- एक गोल किया। पराजित टीम की ओर से अकेला गोल आस्था ने किया। रेफरी कविता नेगी और शौर्य व पार्थ लाइमैन थे। मैच का आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और नीरज जोशी ने सुनाया।
इससे पहले चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा एवं चंपावत की पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बेटियों को खेल के मैदान में उतरते देखना गर्व की बात है। वहीं पालिकाध्यक्ष ने कहा कि बालिकाए खेल सहित हर क्षेत्र में अपना मुकाम बना रही है। आयोजन की सराहना करते हुए इसे जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।
लडवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लडवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र जोशी, पूर्व DGC अमरनाथ वर्मा, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बोहरा, UCSS स्कूल के प्रबंधक डॉ. श्याम सिंह कार्की, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, पूर्व अध्यक्ष विजय चौधरी, राकेश बोहरा सहित क्षेत्र के तमाम खेल प्रेमी मौजूद थे।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार