चंपावत। आज वैलेंटाइन डे है और इस मौके पर कई लव स्टोरी खूब चर्चा में रहती हैं। ऐसी ही एक प्रेम कहानी भारतीय पुलिस सेवा के दो अफसरों की हैं।
2018 और 2019 बैच के दो आईपीएस ऑफिसर ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे से मिले। आपसी सामान्य बातचीत देखते-देखते प्यार में बदल गई। ये लव स्टोरी है 2019 उत्तराखंड कैडर की आईपीएस रेखा यादव और 2018 पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अजय गणपति की दोनों के बीच लव स्टोरी की शुरुआत हैदराबाद में पुलिस एकेडमी से हुई।
बताया जाता है कि आईपीएस रेखा यादव मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के कोटपुतली की रहने वाली हैं। अपने भाई बहनों में सबसे छोटी रेखा पहले डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था।उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का एक्जाम दिया। परीक्षा के सभी फेज क्लीयर करने के बाद वह भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी बन गईं।
इस तरह हुई मुलाकात
रेखा यादव 2019 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान
आईपीएस रेखा यादव के पांव टूटने के बाद हॉस्पिटल में रहते हुए उनकी मुलाकात आईपीएस अजय गणवति से हुई थी। वहीं से दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर प्यार में बदल गई। अलग-अलग क्षेत्र रीति रिवाज के होने के बावजूद दोनों का प्यार परवान चढ़ा
दोनों आईपीएस ऑफिसर ने कोर्ट मैरेज कर ली और बाद में दोनों ने पूरे रीति रिवाज से शादी कर ली।
आईपीएस अजय गणपति अभी वर्तमान में चंपावत में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं एक दिन पहले ही उनका स्थानांतरण उधम सिंह नगर एसएसपी के रूप में हुआ है। वहीं उनकी सोलमेट धर्मपत्नी रेखा यादव उनके स्थान पर चंपावत के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगी।

More Stories
लोहाघाट के विकास कार्यों की स्वीकृति पर लोगों ने खुशी जताई, सीएम धामी का आभार जताया
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार