September 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

VVIP कार्यक्रमों में पत्रकारों की उपेक्षाः CZPA पत्रकार संगठन की ऑनलाइन बैठक में गूंजा आक्रोश, ठोस कदमों पर सहमति

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत/

चंपावत। जिला पत्रकार संगठन की आज शनिवार को 11:30 बजे ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें VVIP
कार्यक्रमों में पत्रकार दीर्घा ना होने और सूचना विभाग द्वारा पास जारी होने के बाद भी कवरेज की अनुमति न दिए जाने संगठन के परिचय पत्र बनाने मान्यता, होली मिलन जैसे विषयों को लेकर चर्चा की गई और सुझाव मांगे गए।
इस दौरान बनबसा से कुंदन बिष्ट ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वीआईपी कार्यक्रमों में उन्होंने कवरेज के लिए जाना छोड़ दिया है। ऐसे कार्यक्रमों में पत्रकारों के लिए उचित व्यवस्था नहीं होती।
बाबूलाल यादव ने कहा कि कार्यक्रमों में पत्रकारों के लिए पत्रकार दीर्घा और बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए साथ ही उन्होंने शीघ्र सदस्यता शुल्क जमा करवाने की बात कही।
नवीन देउपा ने कहा कि अक्सर विआईपी कार्यक्रमों में पत्रकारों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता ऐसे में खबरों का बहिष्कार करना होगा और निजी स्वार्थ छोड़ना होगा।
दीपक धामी ने कहा कि प्रिंट मीडिया में ऊपर से दबाव रहता है और खबरें भेजनी पड़ती हैं इसलिए विरोध का कोई और तरीका होना चाहिए।
सतीश जोशी ने होली महोत्सव को लेकर कहा कि कार्यक्रम मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होता तो इसमें चार चांद लग जाते हैं। पंकज पाठक ने कहा कि हम विरोध के रूप में कवरेज करने नहीं जाएंगे और खबरों को सूक्ष्म रूप में प्रकाशित करें। वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे ने कहा कि प्रिंट मीडिया एकदम से खबरों का विरोध नहीं कर सकती इसलिए बेहतर होगा कि जिला सूचना अधिकारी और जिलाधिकारी से मिलकर अपनी बात को रखा जाए। उन्होंने चंपावत जिले में बहुत ही कम पत्रकारों की मान्यता को लेकर कहा कि सीएम की विधानसभा में बहुत कम पत्रकारों को मान्यता दी गई है।
लक्ष्मण बिष्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पत्रकारों की उपेक्षा होती है इसको लेकर ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है भगवान राम ने अपने साथ ऐसे ही कार्यक्रम में हुई अभद्रता की जानकारी साझा की । कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि परिचय पत्र को लेकर सभी 20 फरवरी तक अपने दस्तावेज जमा करा दें ।
जिला महामंत्री गिरीश बिष्ट ने सभी पत्रकारों द्वारा रखे गए विचारों का वाचन किया। जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने कहा कि शीघ्र इसमें जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी और उन्हें पत्र दिया जाएगा। बैठक में महेंद्र बिष्ट विनोद जोशी नवीन भट्ट, रूपेश प्रजापति, नवनीत गहतोड़ी,राजीव मुरारी, राहुल महर आदि लोग जुड़े ।

शेयर करे