संवाददाता/देहरादून। पिछले 48 घंटों में देहरादून में दो हत्याकांडों और बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्या से पुलिस और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे थे।
इसकी गाज एसएसपी अजय सिंह पर गिरी है। धामी सरकार ने आज शुक्रवार 13 फरवरी को राज्य में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कुल 20 अफसरों को इधर से उधर भेजा गया है।
इसी क्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह को वहां से हटा कर एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को एसएसपी देहरादून बनाया गया है। चम्पावत के एसपी अजय गणपति को एसएसपी उधमसिंह नगर बनाया गया है, जबकि पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चम्पावत एसपी बनाया है।
वहीं एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा को जिले से हटा कर एसपी अभिसूचना बनाया गया है। रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षण प्रहलाद कोण्डे को पिथौरागढ़ भेजा गया है। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहनी पीएसी रुद्रपुर को सेनानायक बनाया गया है। बागेश्वर के एसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के को एसएसपी अल्मोड़ा बनाया गया है। हरिद्वार के एसपी क्राइम और ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को एसपी बागेश्वर बनाया है।
निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है, वर्तमान में वो पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ हैं।

More Stories
गढ़कोट में आकाशीय बिजली गिरने से पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन पहुंचाई राहत
साइबर ब्लैकमेलिंग और यौन शक्ति वर्धक दवा के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जनता मिलन में पहुंचीं 74 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण पात्र लाभार्थियों की सूची पंचायत घरों में चस्पा करने के निर्देश