April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लोहाघाट के लोगों को सीएम धामी ने दी सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सौगात, प्रथम किस्त में 1 करोड़ जारी

लोहाघाट के लोगों को सीएम धामी ने दी सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की सौगात, प्रथम किस्त जारी
लोहाघाट। लोहाघाट नगर में अब भविष्य में पेयजल की किल्लत नहीं होगी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने क्षेत्र वासियों को सरयू लिफ्ट परियोजना की सौगात प्रदान की है।

लोहाघाट के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई।
योजना के लिए प्रथम किस्त के रुप में शासन ने एक करोड़ रुपये जारी किया।
देहरादून में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिसमें पालिका अध्यक्ष वर्मा ने बताया कि नगर लोहाघाट के लिए केन्द्र पोषित योजना अमृत 2.0 के तहत सरयू लिफ्ट पेयजल का जीओ शुक्रवार को जारी हो गया है। जिसमें सीएम धामी ने स्वीकृति का जीओ शिष्टमंडल को सौंपा। वर्मा ने बताया कि योजना की लागत 84.44 करोड़ की है। उन्होंने बताया कि योजना का कार्य जल्द शुरू होगा और नगर के लोगों को शीघ्र पेयजल मिलेगा । इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है। योजना के धरातल पर आने से लोगों को सरयू नदी का साफ और भरपूर पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। योजना का जीओ जारी होने पर वर्मा ने नगर के लोगों की ओर सीएम धामी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जल्द ही सीएम धामी का लोहाघाट आगमन होगा, जिसमें उनका नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। कम धामी 27 फरवरी को चंपावत में होली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभा कर सकते हैं।

शिष्टमंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, जिप. सदस्य योगेश जोशी,
भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, शिक्षक नेता गोविंद बोहरा, सभासद आशीष राय, दीपक नाथ गोस्वामी, चन्द्रशेखर जोशी,
चन्द्रशेखर बगौली, हरीश अधिकारी आदि मौजूद रहे।
फोटो
परिचय। देहरादून में आज शुक्रवार को सीएम धामी ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना का जीओ लोहाघाट से पहुंचे शिष्टमंडल को सौंपा।

शेयर करे