April 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत जिला बार संघ ने जिला जज और सीजीएम, राजस्व न्यायालय का किया बहिष्कार,एक न्यायिक अधिकारी पर तानाशाही का आरोप

संवाददाता/चंपावत
चंपावत जिला बार संघ ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर में जिला जज और सीजीएम, राजस्व न्यायालय का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन किया।
जिला बार संघ अध्यक्ष चंपावत राम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में कार्य बहिष्कार करते हुए नारेबाजी की और विरोध जताया। एक न्यायिक अधिकारी पर तानाशाही का आरोप लगाया तथा उच्च न्यायालय से उनके न्यायालय आदेशों कार्यों की जांच की मांग की। साथ ही राजस्व न्यायालय पर गंभीर आरोप लगाए कहा कि न्यायालय में न तो केस हिस्ट्री रजिस्टर है और नहीं वादकारियों को तारीख दी जाती है। यहां तक कि बैक डेट में फैसले दे दिए जाते हैं। उन्होंने अमर्यादित व्यवहार करने वाले न्यायिक अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की।
बार संघ अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर अमल नहीं हुआ, तो तमाम वकील कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र पांडे, प्रहलाद पाटनी, सुनील खर्कवाल, रघुवर सिंह परवाल, यतीश जोशी,
रोहित जोशी, मुकुल टम्टा,
पवन ज्योति मनराल, अमित गढ़कोटी, गुणानंद थ्वाल आदि वकील शामिल थे।

शेयर करे