चम्पावत फायर कर्मियों का कमाल: आर्म रेसलिंग में स्वर्ण-कांस्य, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
चम्पावत, 9 फरवरी 2026: राजस्थान के उदयपुर में 27 से 31 जनवरी तक चले प्रथम अखिल भारतीय अग्निशमन सेवा खेल सम्मेलन-2026 में चम्पावत के फायर सर्विस कर्मियों ने कमाल कर दिखाया।
फायरमैन महेंद्र सिंह रावत ने आर्म रेसलिंग की 90 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि चालक नीरज जोशी ने 68 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर जनपद व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया।इस उपलब्धि पर एसपी अजय गणपति ने दोनों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चम्पावत पुलिस परिवार ने भी खुशी जताई।
चम्पावत फायर कर्मियों का कमाल: आर्म रेसलिंग में स्वर्ण-कांस्य, राष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

More Stories
पूर्णागिरि में मुंडन के नाम पर श्रद्धालुओं से लूट, वसूली जा रही है डबल धनराशि
शारदा कॉरिडोर परियोजना निर्माण कार्य के लिए समिति गठित, जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिए निर्देश