उद्यान विभाग ने किसानों को सब्सिडी दरों में बांटा आलू बीज
चम्पावत, 9 फरवरी 2026: जिले में आलू की खेती को बढ़ावा देने को उद्यान विभाग सक्रिय हो गया। तहसील सड़क स्थित विभाग के गोदाम से किसानों को सब्सिडी दर पर आलू का बीज वितरित किया जा रहा है।
50 किलो के बीज बैग पर सब्सिडी के बाद महज 1000 रुपये लग रहे हैं। सोमवार को जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अब तक 200 से ज्यादा कट्टे किसानों को वितरित हो चुके हैं।इस दौरान एडीओ उद्यान निधि जोशी,एडीओ दिनेश बिष्ट, पर्यवेक्षक रेखा चंद, गणेश गिरी व गोपाल राम मौजूद रहे। किसानों में खुशी की लहर है।

More Stories
चम्पावत की साहित्यिक विरासत को सहेजने की पहल, साहित्यकारों की जानकारी जुटाई जा रही
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी
स्कूटी रपटने से महिला की मौत, पति गंभीर घायल