चम्पावत में अग्निवीर भर्ती रैली: DM ने दी सख्ती से तैयार रहने की हिदायत
चम्पावत, 9 फरवरी 2026:
अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 को भव्य रूप से आयोजित करने को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में बैठक बुलाई।
सैन्य अधिकारियों व जिला स्तरीय अफसरों के साथ व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, सुरक्षित व पारदर्शी बनाने पर जोर दिया।
सभी विभागों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश देते हुए रेस ट्रैक को मानक के अनुरूप तैयार करने, जल टैंकर तैनात कर पेयजल सुनिश्चित करने, मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय लगाने व सफाई कर्मियों की तैनाती के आदेश दिए।सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स बढ़ाने, सिविल इंटेलिजेंस सक्रिय रखने, बिजली-पानी की बैकअप व्यवस्था व फायर ब्रिगेड तैनात करने को कहा।
दूरस्थ इलाकों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन व अस्थायी आवास की सुविधा, साथ ही खाने-पीने की चीजों पर ओवरप्राइसिंग रोकने के निर्देश दिए।
अभ्यर्थियों से अपील की गई कि वे तय तिथि पर समय से पहुंचें, जरूरी दस्तावेज साथ लाएं व सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें। बैठक में अपर डीएम कृष्णनाथ गोस्वामी, कर्नल राहुल, उप डीएम अनुराग आर्या, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (से.नि.) उमेद सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा