चम्पावत में कोडीन कफ सिरप पर प्रशासन की सख्ती: सात मेडिकल स्टोरों पर छापा, नमूने लैब भेजे
चम्पावत, 9 फरवरी 2026: जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने को जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान तेज हो गया है। औषधि निरीक्षक हर्षिता की अगुवाई में सात थोक-खुदरा मेडिकल स्टोरों पर रविवार को सघन छापेमारी की गई।
संदिग्ध दवाओं के सात नमूने कलेक्ट कर सरकारी लैब भेज दिए गए हैं।अभियान के दौरान स्टोरों के स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच हुई।
ज्यादातर जगह रिकॉर्ड संतोषजनक मिले। साथ ही सीसीटीवी कैमरों , रिकॉर्डिंग सिस्टम और पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही दवा बिक्री सुनिश्चित करने की पड़ताल की गई।
निरीक्षक हर्षिता ने सभी दुकानदारों को कड़ा अलर्ट दिया कि बिना डॉक्टरी पर्ची के मनोवैज्ञानिक दवा या एंटीबायोटिक नहीं बेचनी। हर बिक्री पर कैश मेमो या बिल जरूरी।
लाइसेंस नियम तोड़े तो दवा एवं सौंदर्य प्रसाधन एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।हर्षिता ने कहा, “कोडीन वाले कफ सिरप और नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर रोक लगाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। युवाओं को नशे के जाल से बचाना प्राथमिकता। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

More Stories
जर्जर पंचायत भवनों के निर्माण की मांग, ग्राम प्रधान ने पंचायती राज मंत्री को भेजा पत्र
टिपनटॉप में कार-कैंटर की आमने-सामने टक्कर, दो घायल रेफर
घाट-पनार मार्ग हादसे में मृतक के परिजनों को चार लाख की सहायता