मूलाकोट रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कमला देवी को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
चम्पावत, 8 फरवरी 2026: विकासखंड पाटी की ग्राम सभा मूलाकोट स्थित मझयाप ग्राम में शनिवार रात जिलाधिकारी मनीष कुमार ने रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।
उन्होंने मौके पर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।चौपाल में कमला देवी ने बताया कि आठ वर्षों से उनके पति घर नहीं लौटे हैं। दो नाबालिग बच्चों का अकेले पालन-पोषण मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने पेंशन, राशन व मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने स्वयं प्रकरण सत्यापित कर जिला प्रोबेशन व समाज कल्याण अधिकारी को जांच कर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।केसरी देवी की आवास मांग पर खंड विकास अधिकारी को प्राथमिकता से घर उपलब्ध कराने को कहा गया। दीपा देवी ने पति की आठ वर्ष पूर्व मृत्यु व आर्थिक तंगी की पीड़ा बताई।
डीएम ने उन्हें वात्सल्य योजना से जोड़ने व गौशाला उपलब्ध कराने के आदेश दिए।अन्य शिकायतों में मोहन सिंह की सड़क पर निर्माण सामग्री हटाने, कमला देवी की आवास समस्या, कुंदन सिंह की गौशाला, थाला क्षेत्र में सीसी रोड व मूलाकोट-मझयाप डामरीकरण की मांग पर सभी अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, ईई लोनिवि हितेश कांडपाल सहित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के त्वरित निर्णय की सराहना की।
मूलाकोट रात्रि चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कमला देवी को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम