February 6, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad

कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री पर विशेष अभियान, 2 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबन की सिफारिश

चंपावत

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चम्पावत जिले के लोहाघाट एवं बाराकोट क्षेत्रों में कोडीन युक्त कफ सिरप और मनःप्रभावी दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने 8 खुदरा एवं थोक मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

बाराकोट के 2 मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएँ पाई गईं, जिनके लाइसेंस निलंबन की सिफारिश की गई है। सभी स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए कि अनुसूची H एवं H1 दवाएँ (एंटीबायोटिक्स सहित) केवल वैध चिकित्सक पर्चे पर बेचें, कैश मेमो जारी करें और रिकॉर्ड रखें।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि ऐसे अभियान निरंतर चलेंगे। आमजन से अपील की कि दवाएँ लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही खरीदें और संदेह पर औषधि प्रशासन को सूचित करें। उल्लंघन पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।

शेयर करे