April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा रही भावना ओली ने दूसरी बार यूजीसी नेट भूगोल से उत्तीर्ण की

भावना ओली ने दूसरी बार यूजीसी नेट भूगोल से उत्तीर्ण की
स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
लोहाघाट। की होनहार छात्रा भावना ओली ने दूसरी बार यूजीसी नेट परीक्षा भूगोल विषय से उत्तीर्ण कर उपलब्धि हासिल की।
चंपावत जिले के ग्राम गोशनी (खेतीखान) की मूल निवासी भावना ने पिछले वर्ष भी इसी विषय से परीक्षा पास की थी।कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से 2022 में स्नातक करने वाली भावना को सर्वोच्च अंकों के लिए गौरा देवी मेडल और वाइस चांसलर मेडल मिल चुका है।
उन्होंने इसी महाविद्यालय से 2024 में भूगोल में स्नातकोत्तर 85.56 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण किया। पिछले वर्ष 97.867 प्रतिशताइल के साथ सफल हुईं भावना की इस बार प्रतिशताइल 97.340 रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए भावना को बधाई दी। भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ. लता कैड़ा, प्राध्यापिका डॉ. सुमन पांडेय और प्राध्यापक डॉ. उपेंद्र सिंह चौहान सहित पूरे विभाग व शोधार्थियों ने भी शुभकामनाएं दीं।भावना की इस सफलता ने न केवल भूगोल विभाग, बल्कि पूरे महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी लगातार दूसरी सफलता का श्रेय दिन-रात के परिश्रम, परिवार और प्राध्यापकों के सहयोग को दिया।

शेयर करे