पहाड़ी इलाके में गुलदार का कहर
हरम पंचायत में दूसरा हमला, ग्रामीण दहशत में
चंपावत।
हरम : ग्राम पंचायत हरम में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। कुछ दिन पूर्व मनघर के लक्ष्मण सिंह का बैल गुलदार ने मार डाला था। शुक्रवार को ठुलाकोट (खोली टोक) की जयंती देवी की गाय को भी दिनदहाड़े गुलदार ने शिकार बना लिया।घर में अकेली रहने वाली जयंती देवी ने बताया कि वे अभी-अभी घटनास्थल से सूचना लेकर पहुंची हैं। गांव में भय का माहौल है।
वन दरोगा राजेंद्र पांडे ने बताया, “गुलदार के हमले की सूचना मिली है। टीम मौके पर जा रही है। पीड़ित को मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।”प्रधान सूरज सिंह महर ने वन विभाग से शीघ्र कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की अपील की।

More Stories
जेई का स्थानांतरण रद होने पर भड़के ग्राम प्रधान, 50 से अधिक ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
भारी बारिश के बीच भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प प्रदर्शन
घाट-पनार मार्ग पर खड़ी अल्टो कार पर गिरा बोल्डर, एक युवक की मौत; चार गंभीर घायल