June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, सनसनी से दहला सनिया गांव पड़ोसी ने दरांती से हमला कर मारा 80 वर्षीय बुजुर्ग

धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या, सनसनी से दहला सनिया गांव पड़ोसी ने दरांती से हमला कर मारा 80 वर्षीय अंबादत्त, आरोपी मानसिक रूप से बीमार
पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी सुभाष खर्कवाल, शव पोस्टमार्टम के लिए चंपावत
चंपावत। जिले से मात्र 15 किमी दूर सनिया गांव में एक बुजुर्ग को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। हत्यारोपी उनका ही पड़ोसी सुभाष खर्कवाल है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार, 80 वर्षीय अंबादत्त खर्कवाल पुत्र स्वर्गीय भैरव दत्त खर्कवाल निवासी सनिया शनिवार (7 फरवरी) को अपने घर के पास ही सुभाष खर्कवाल के हाथों दरांती से वार सहें।
अंबादत्त अकेले रहते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन बेटे काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। हमले में अंबादत्त की मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाली प्रभारी बीएस बिष्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पंचनामा भरकर आरोपी सुभाष को हिरासत में ले लिया गया। हत्याकांड की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए चंपावत भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

शेयर करे