April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का धमाकेदार टीजर लॉन्च: सीएम धामी 18 से 24 फरवरी तक सांस्कृतिक धूम, रोमांच और स्वाद का मेला लोकनृत्य, राफ्टिंग से गूंजेगा

चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का धमाकेदार टीजर लॉन्च: सीएम धामी 18 से 24 फरवरी तक सांस्कृतिक धूम, रोमांच और स्वाद का मेला लोकनृत्य, राफ्टिंग से गूंजेगा
चम्पावत, पीएम की शीतकालीन पर्यटन योजना को मिलेगा बल
चम्पावत, 7 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनएचपीसी सभागार बनबसा में चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव का आधिकारिक टीजर लॉन्च किया। यह भव्य 7 दिवसीय आयोजन 18 से 24 फरवरी तक जनपद में धूमधाम से होगा। पीएम नरेंद्र मोदी की शीतकालीन पर्यटन परिकल्पना को साकार करने वाला यह महोत्सव चम्पावत को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर चमकाएगा।सीएम धामी ने कहा, “यह महोत्सव चम्पावत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन को नई पहचान देगा। देवभूमि के रंग, लोक परंपराएं और प्रकृति की छटा देश-विदेश तक फैलेगी।”महोत्सव में कुमाऊंनी संस्कृति की जीवंत झलक दिखेगी। झोड़ा, छपेली, चांचरी नृत्य बांसुरी, मस्कबीन व हुड़का की धुनों पर थिरकेंगे। बालेश्वर, पूर्णागिरि व गोल्ज्यू देवता मंदिरों की आध्यात्मिकता भी आकर्षण बनेगी।सरस मेला व फूड फेस्टिवल का जलवा
स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों व उद्यमियों के उत्पादों का प्रदर्शन होगा। उत्तराखंडी व्यंजनों के साथ देशभर के स्वाद लुफ्त उठाएंगे सैलानी।रोमांच का खजाना
पंचेश्वर में एंगलिंग, शारदा नदी में राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग व हॉट एयर बैलून रोमांच देंगे। रात के लेजर शो नेत्रपटल लुभाएंगे।यह आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

शेयर करे